Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सरकार ने रिनपास को 18 करोड़ अनुदान की दी स्वीकृति

Ranchi: मेडिको सिटी के स्थापना के लिए रिनपास के 85.30 एकड़ भूमि का उपयोग किया जा रहा है. इसके लिए अब सरकार ने रिनपास को 18 करोड़ अनुदान राशि के भुगतान की स्वीकृति दी है. सर्वोच्च न्यायालय में दायर वाद संख्या 339/1986 के दिए गए आदेश के आलोक में वित्तीय वर्ष 2023-24 कुल 18 करोड़ का भुगतान किया जाएगा. राशि के आवंटन के लिए आदेश अलग से निर्गत किया जाएगा. इस राशि का व्यय शासी परिषद के स्वीकृति के बाद ही किया जा सकेगा. इस राशि के निकासी और व्ययन पदाधिकारी रिनपास के निदेशक होंगे. वहीं इसके नियंत्री पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/national-conference-of-icai-research-committee-in-ranchi-minister-rameshwar-oraon-attended/">रांची

में ICAI रिसर्च कमेटी का राष्ट्रीय सम्मेलन, मंत्री रामेश्वर उरांव हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही