Search

 
 
 

कोविड से रोकथाम के लिए राज्य सरकार 114 करोड़ उपलब्ध कराएगी

 
Ranchi: कोविड से रोकथाम के लिए राज्य सरकार 114 करोड़ (1 अरब 14 करोड़ 5 लाख 97 हजार 600) रुपये उपलब्ध कराएगी. यह राशि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि से उपलब्ध करायी जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक में यह निर्णय हुआ. बैठक में "मुख्यमंत्री दीदी किचन" को लेकर भी फैसला हुआ. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा कोविड के दौरान "मुख्यमंत्री दीदी किचन" चलाने के लिए 38.74 करोड़ रुपये (38 करोड़ 74 लाख 72 हजार 72 रुपये) दी जाएगी. यह राशि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से दी जाएगी. बैठक में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का सहित कई आला अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/in-80-schools-of-jharkhand-education-will-be-done-on-the-lines-of-cbse-in-the-new-session/">झारखंड

के 80 स्कूलों में सीबीएससी की तर्ज पर नये सत्र से होगी पढ़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही