Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 558 अंक मजबूती होकर बंद, निफ्टी में भी उछाल

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/sensex/code/16/">सेंसेक्स

558 अंक मजबूत होकर 489444 के स्तर पर समाप्त हुआ. वहीं निफ्टी भी 168 अंक उछलकर 14653 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी के हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो और Bajaj Finance के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली. जबकि HDFC Life, SBI Life Insurance, Maruti Suzuki, Nestle और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में गिरावट देखा गया.  

रिलायंस  के शेयरों में 3 फीसदी का रहा उछाल

आज के कारोबार में बैंक और मेटल शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली. अन्‍य सभी प्रमुख इंडेक्‍स में तेजी रही. रिलायंस इंडस्‍ट्री के शेयर में 3 फीसदी का उछाल नजर आया. वहीं एसबीआई के शेयर 2.5 फीसदी मजबूत हुए. वहीं मारुति के नतीजों के बाद इसके शेयरों लगभग 1.5 फीसदी फिसल गये.

लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 3 फीसदी का उछाल

बीएसई में लिस्टेड लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 3.33 फीसदी का उछाल देखा गया. इसके अलावा बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली.  एनटीपीसी और कोटक बैंक भी टॉप लूजर्स में शामिल रहें.

टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में मिड कैप, लॉर्ज कैप और स्म़ॉल कैप के शेयरों में तेजी देखने को मिली. 30 शेयरों वाले सेंसेक्‍स के 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज, इंडस्‍इंड बैंक, एसबीआई,  HDFC बैंक, एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. वहीं मारुति, एनटीपीसी, कोटक बैंक, नेस्‍ले इंडिया, डॉ रेड्डीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर्स की श्रेणी में रहें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही