Search

 
 
 

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 295 अंकों का उछाल

 

LagatarDesk : शेयर बाजार में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

चार दिनों से तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में  फार्मा, ऑटो और मेटल इंडेक्स में लिवाली देखने को मिली. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स में करीब 0.60 फीसदी की मजबूती देखने को मिली. वहीं निफ्टी में भी 0.80 फीसदी का उछाल आया. सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स 295.94 अंकों के उछाल के साथ 49,502.41 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 119.20 अंकों की तेजी के साथ 14,942.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के शुरुआत में सेंसेक्स 320 अंकों की तेजी के साथ 49527 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी भी 96 अंक मजबूत होकर 14920 के स्तर पर खुला था. 

निफ्टी के इन शेयरों में रही तेजी

निफ्टी पर Coal India, UPL, Hindalco Industries, IOC और Tata Motors के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली. वहीं, Shree Cements, UltraTech Cement, Britannia Industries, Infosys और Hero MotoCorp के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

मेटल इंडेक्स बढ़त पर हुए बंद

 आज के कारोबार में मेटल इंडेक्स 3 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए. जबकि फार्मा इंडेक्स में करीब 3 फीसदी और आटो इंडेक्स में 1.5 फीसदी की तेजी रही. बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स भी आज हरे निशान पर बंद हुए. एलएंडटी, डॉ रेड्डीज और सनफार्मा आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर टॉप लूजर्स की सूची में रहें.

टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 23 शेयरों में तेजी रही. जबकि 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. एलएंडटी, डॉ रेड्डीज, सनफार्मा, NTPC, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड और ONGC आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, Axis बैंक और एशियन पेंट टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही