Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुलते ही औंधे मुंह लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 929 अंक फिसला, निवेशकों के 8.21 लाख करोड़ स्वाहा

LagatarDesk :  इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की आहट ने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है. दोनों देशों के बीच युद्ध होने पर कच्‍चे तेल के दाम और महंगाई में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. इन सबका असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन खुलते ही औंधे मुंह लुढ़क गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 929.74 अंकों की गिरावट के साथ 73,315.16 के लेवल पर जा पहुंचा. वहीं निफ्टी भी 216.9 अंक फिसलकर 22,302.50 पर आ गया. हालांकि थोड़े देर के बाद शेयर बाजार में थोड़ी नरमी देखने को मिली. सुबह 10.13 मिनट पर सेंसेक्स  566.65 अंक लुढ़कर 73678.25 के लेवल पर आ गया. वहीं निफ्टी भी 166.20 अंक टूटकर 22353.20 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. बाजार में आयी गिरावट की वजह से निवेशकों के 8.21 लाख करोड़ डूब गये. बता दें कि 12 अप्रैल यानी पिछले कारोबारी सत्र में मार्केट वैल्यूएशन 399.67 लाख करोड़ थी, जो आज 15 अप्रैल को 8.21 लाख करोड़ घटकर 391.46 लाख करोड़ पर आ गयी.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल चार शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स की टॉप 30 शेयरों में केवल चार शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बाकी के 26 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.  टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. वहीं टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक 0.84 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है. टीसीएस के अलावा नेस्ले में 0.74, टाइटन में 0.22 और जेएसडब्लू स्टील में 0.06 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

टॉप गेनर की लिस्ट में टीसीएस, नेस्ले, टाइटन और जेएसडब्लू स्टील के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में टाटा मोटर्स, एसबीआई, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. इन शेयरों के अलावा एक्सिस बैंक, विप्रो, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड क्रॉप, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा, लार्सन, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.

निफ्टी मिडकैप 100 में 655.80 अंकों की गिरावट

एनएसई पर सप्ताह के पहले कारोबारी सप्ताह में 2,171 शेयर ट्रेड कर रहे. जिसमें से सिर्फ 135 शेयरों में तेजी देखी जा रही. बाकी 1,979 शेयर में भारी गिरावट नजर आ रही है. वहीं 57 शेयरों में कोई एक्‍शन नहीं है. सेंसेक्स-निफ्टी के अलावा निफ्टी नेक्‍स्‍ट 50, मिडकैप, स्‍मॉल कैप और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्‍स में भी गिरावट देखने को मिल रही है. बैंक निफ्टी आज 606.40 (1.25 फीसदी) लुढ़का है. वहीं निफ्टी 50 में मामूली 164.50 अंक(0.73 फीसदी) की गिरावट है. निफ्टी मिडकैप 100 में 655.80 अंक (1.31 फीसदी) और निफ्टी नेक्‍स्‍ट 50 में 1400 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही