Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजी के साथ खुलने के बाद शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, सेंसेक्स 101 अंक फिसला, एनटीपीसी के शेयर 2.32 फीसदी लुढ़के

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को हल्की तेजी के साथ हुई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 58900 और निफ्टी 17500 के पार शुरू हुआ. सेंसेक्स 42.42 अंकों की तेजी के साथ 58895.4 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 11 अंक चढ़कर 17536.10 के स्तर पर शुरू हुआ. हालांकि थोड़े देर के बाद बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी. सेंसेक्स 101.63 अंक फिसलकर 58740 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 33.330 अंकों की गिरावट के साथ 17491.80 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. (पढ़ें, बेतिया">https://lagatar.in/bettiah-the-criminals-killed-the-priest-and-offered-their-heads-in-the-temple-of-kali-mata-the-police-engaged-in-the-investigation/">बेतिया

: अपराधियों ने पुजारी की हत्या कर सिर काली मां के मंदिर में चढ़ाया, पुलिस जांच में जुटी)

इन शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव

बैंकिंग, आईटी, मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है. बीएसई पर 2739 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है. इसमें से 1487 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 1122 शेयरों में बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है. वहीं 130 शेयरों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-general-secretary-priyanka-gandhi-corona-positive-gave-information-by-tweeting/">कांग्रेस

महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1.63 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 15 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 15 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 1.63 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है. जबकि एनटीपीसी के शेयरों में 2.32 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : सोशल">https://lagatar.in/mukesh-khanna-trolled-on-social-media-said-big-thing-about-girls/">सोशल

मीडिया पर ट्रोल हुए मुकेश खन्ना, लड़कियों को लेकर कह दी बड़ी बात

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंरक, सनफार्मा, नेस्ले, पावरग्रिड और रिलायंस के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में एनटीपीसी, एचसीएल टेक, विप्रो, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/nitish-kumar-will-take-oath-as-chief-minister-at-2-pm-today-formula-of-new-cabinet-decided/">आज

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, नये मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन इंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन इंड और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. दूसरी तरफ भरती एयरटेल, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैब्स, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़ें : WhatsApp">https://lagatar.in/new-feature-will-come-soon-in-whatsapp-users-will-not-be-able-to-take-screenshot-of-the-message-will-be-able-to-delete-the-message-even-after-2-days/">WhatsApp

में जल्द आयेगा नया फीचर, यूजर्स नहीं ले पायेंगे मैसेज का स्क्रीनशॉट, 2 दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे मैसेज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही