Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा, टाटा स्टील के शेयर 10 फीसदी लुढ़के

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुला है. आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 54500 और निफ्टी 16300 के पार पहुंच गया है. सेंसेक्स 227.94 अंकों की बढ़त के साथ 54554.3 के लेवल पर खुला है. जबकि निफ्टी 52.35 अंक मजबूत होकर 16318.50 के स्तर पर शुरू हुआ. (बिजनेस">https://lagatar.in/category/business/">बिजनेस

की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

ट्रेडिंग सेशन में 1563 शेयरों में खरीदारी

आज के ट्रेडिंग सेशन में ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. सोमवार को 1563 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं 531 शेयरों में बिकवाली का दौर देखा जा रहा है. इसके अलावा 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है. इसे भी पढ़े : केंद्र">https://lagatar.in/after-the-center-the-maharashtra-government-has-also-reduced-vat-on-petrol-and-diesel-three-states-have-reduced-the-tax/">केंद्र

के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट, तीन राज्य कर चुके हैं टैक्स में कटौती

मारुति सुजुकी के शेयरों में 3.71 फीसदी की तेजी

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 4 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड मारुति सुजुकी के शेयरों में 3.71 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन इंड और नेस्ले के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में टाटा स्टील, आईटीसी, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : कलकत्ता">https://lagatar.in/bus-coming-from-calcutta-to-ranchi-overturns-one-dead-many-injured/">कलकत्ता

से रांची आ रही बस पलटी, एक की मौत, कई लोग घायल

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है. इसके अलावा सनफार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, डॉ रेड्डीज लैब्स, बजाज फिनसर्व, विप्रो, रिलायंस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : त्रिस्तरीय">https://lagatar.in/jharkhand-news-three-tier-panchayat-election-victory-of-30-mukhaya-candidates-of-4-blocks-of-ranchi/">त्रिस्तरीय

पंचायत चुनाव : रांची के 4 प्रखंडों के 30 मुखिया उम्मीदवार को मिली जीत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही