Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 315 अंक मजबूत, सभी सेक्टर में लिवाली

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ खुला है. गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 57200 और निफ्टी 17000 के पार पहुंच गया है. आज के कारोबार बाजार में बीएसई सेंसेक्स 315.20 अंकों की तेजी के साथ 57245.76 के लेवल पर खुला है. जबकि निफ्टी 98.95 अंकों की मजबूती के साथ 17054 के स्तर पर शुरू हुआ है.

आज मार्केट के हर सेक्टर में खरीदारी

आज शेयर बाजार में तकरीबन हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स आधा फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं. वहीं ऑटो इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी है. रियल्टी इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा तेजी है. फार्मा, आईटी, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : महबूबा">https://lagatar.in/mehbooba-compared-modi-with-zia-ul-haq-said-the-neighboring-country-is-bearing-the-brunt-of-the-hatred-sown-by-the-military-dictator/">महबूबा

ने की मोदी की तुलना जिया-उल-हक से, कहा, पड़ोसी देश सैन्य तानाशाह की बोयी नफरत का खामियाजा भुगत रहा है

आईटीसी के शेयरों में 1.65 फीसदी का उछाल

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि केवल 2 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक 1.65 फीसदी का उछाल नजर आ रहा है. जबकि एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.36 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-told-cms-social-reform-journey-as-a-gimmick-said-first-reform-the-ministers-and-officers/">तेजस्वी

ने सीएम के समाज सुधार यात्रा को बताया नौटंकी, कहा- पहले मंत्रियों और अधिकारियों को सुधारें

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में आईटीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में केवल एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : BB15">https://lagatar.in/there-was-a-rift-in-the-relationship-between-karan-and-tejashwi-over-the-task-kundra-wept-bitterly-after-the-fight/">BB15

: टास्क को लेकर करण और तेजस्वी के रिश्ते में आयी दरार, लड़ाई के बाद फूट-फूटकर रोये कुंद्रा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन इंड, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और एसबीआई के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा लारसन एंड टूब्रो, एचडीएफसी, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और डॉ रेड्डीज के शेयर भी हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. वहीं मारुति, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक, रिलायंस, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. इसे भी पढ़े : सायली">https://lagatar.in/sayali-kamble-got-engaged-to-boyfriend-dhawal-wore-a-ring-on-his-knee/">सायली

कांबले ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, घुटने पर बैठकर धवल ने पहनाया रिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही