Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार फिर हुआ गुलजार, सेंसेक्स में 316 अंकों की तेजी, टेक महिंद्रा टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज यानी शुक्रवार को तेजी के साथ हुई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 60 हजार के लेवल को पार कर गया. वहीं निफ्टी भी 18 के लेवल के करीब पहुंच गया है. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 316.01 अंकों की तेजी के साथ 60235.70 के लेवल पर खुला है. जबकि निफ्टी 100.95 अंकों की बढ़त के साथ 17974.55 के स्तर पर शुरू हुआ.

बजाज ऑटो के शेयर 1.32 फीसदी लुढ़के

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि केवल 4 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 1.84 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि बजाज ऑटो के शेयरों में सबसे अधिक 1.32 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़े : गुमला">https://lagatar.in/gumla-girl-murdered-by-slitting-her-throat-fear-of-murder-after-rape/">गुमला

: युवती की गला काटकर हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, टाइटन इंड और कोटक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में बजाज ऑटो, एनटीपीसी, एसबीआई और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं.

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में मजबूती 

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड इंफोसिस, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एम एंड एम, एचसीएल टेक, एचयूएल, मारुति, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी, डॉ रेड्डीज और आईटीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त नजर आ रही है. इसे भी पढ़े :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-12-november-2021/">सुबह

की न्यूज डायरी।।12 नवंबर।।कश्मीरी युवकों से मारपीट।।पलामू में बाघ की पुष्टि।।बिहार में मौत पर बवाल।।कई देशों में महंगाई।।समेत कई खबरें और वीडियो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही