Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 219 अंक टूटा, निफ्टी लुढ़कर 17600 से नीचे पहुंची

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 59 हजार और निफ्टी 18 हजार के लेवल से नीचे फिसल गया है. शुक्रवार को सेंसेक्स 219.69 अंकों की गिरावट के साथ 58568.33 के लेवल पर शुरू हुआ है. जबकि निफ्टी 59.10 अंक टूटकर 17501.10 के स्तर पर खुला है.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 10 शेयर हरे निशान पर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि केवल 10 शेयर हरे निशान पर दिख रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड  आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक 1.24 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि विप्रो के शेयरों में सबसे अधिक 1.10 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़े ; सीरिया">https://lagatar.in/us-operation-in-syria-isis-commander-abu-ibrahim-detonates-himself-joe-biden-kamala-harris-watched-live/">सीरिया

में US ऑपरेशन, ISIS कमांडर अबू इब्राहिम ने खुद को बम से उड़ाया, जो बाइडन,कमला हैरिस ने लाइव देखा

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में आईटीसी, टाटा स्टील, पावरग्रिड, सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े ; झारखंड">https://lagatar.in/contempt-petition-in-supreme-court-against-jharkhand-government-and-dgp-petitioner-said-dgp-has-remained-in-the-post-even-after-retiring/">झारखंड

सरकार और डीजीपी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका, याचिकाकर्ता ने कहा- रिटायर होने के बाद भी पद पर बने हैं डीजीपी

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. जबकि रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, डॉ रेड्डीज, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एम एंड एम, एक्सिस बैंक, मारुति, टाइटन इंड, भारती एयरटेल और एलएंडटी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े ; अर्जेंटीना">https://lagatar.in/20-killed-by-consuming-toxic-cocaine-in-argentina-70-people-admitted-in-hospitals/">अर्जेंटीना

में जहरीली कोकीन खाने से 20 की मौत, 70 लोग अस्पतालों में भर्ती

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

बजट के चलते पिछले कुछ समय से बाजार में तेजी का रूझान था जो अब थम गया.  सेंसेक्स 770.31 अंकों की फिसलन के साथ 58,788.02 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 219.80 अंकों की गिरावट के साथ 17,560.20 पर समाप्त हुआ था. सेंसेक्स पर एसबीआई को छोड़ अन्य सभी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का रूझान देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी के ऑटो शेयरों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर के इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली थी. इसे भी पढ़े ; प्रवर्तन">https://lagatar.in/enforcement-directorate-arrests-nephew-of-punjab-cm-channi-in-money-laundering-case/">प्रवर्तन

निदेशालय ने पंजाब CM चन्नी के भतीजे को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही