Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, एशियन पेंट्स टॉप लूजर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला. ग्लोबल बाजारों से भारी गिरावट के साथ संकेत मिले थे. लेकिन उस हिसाब से आज शेयर बाजार नहीं टूटे. मंगलवार को सेंसेक्स 0.24 फीसदी और निफ्टी 0.19 फीसदी टूटकर खुला. सेंसेक्स 125.42 अंक फिसलकर 52721.28 के लेवल पर शुरू हुआ. जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 30.20 अंकों की गिरावट के साथ 15744.20 के लेवल पर खुला. आज के ट्रेडिंग सेशन में 1391 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं 994 शेयरों में बिकवाली का दौर है. इसके अलावा 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. (पढ़े, बन्ना">https://lagatar.in/banna-gupta-demands-one-more-aiims-in-jharkhand-from-union-health-minister-mansukh-mandaviya/">बन्ना

गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से झारखंड में एक और एम्स की मांग की, तीन अभियान को गति गति देने की भी हुई चर्चा)

बीएसई सेंसेक्स के केवल 10 शेयर हरे निशान पर 

हालांकि थोड़ी देर बाद शेयर बाजार में और अधिक गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 277.70 अंकों की गिरावट के साथ 52569 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 81.25 अंकों की गिरावट के साथ 1593.15 के लेवल पर पहुंच गया. आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 10 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 20 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक 1.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे अधिक 2.40 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : 100">https://lagatar.in/more-than-100-people-condemned-the-bulldozer-raj-in-up-islam-is-in-trouble-muslims-did-not-fall-for-the-trap/">100

से ज्यादा शख्सियतों ने यूपी में बुलडोजर राज की निंदा की,  इस्लाम संकट में है… के झांसे नहीं आयें मुसलमान

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में पावरग्रिड, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : उपद्रवियों">https://lagatar.in/ranchi-police-conducted-overnight-raids-to-arrest-miscreants/">उपद्रवियों

की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने रात भर की ताबड़तोड़ छापेमारी

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में बजाज फिनर्सव, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, डॉ रेड्डीज और नेस्ले के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि टाइटन इंड, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा टीसीएस, इंफोसिस, सनफार्मा, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और एचयूएल के शेयर टूटकर कारोबार कर रहे हैं. इसे भी पढ़े :लालू">https://lagatar.in/lalu-yadav-will-be-able-to-go-to-singapore-for-treatment-the-court-has-given-permission-to-return-the-passport/">लालू

यादव इलाज के लिए जा सकेंगे सिंगापुर, सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट वापस करने की दी मंजूरी

दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों को 9.75 लाख करोड़ की चपत

बता दें सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1,456.74 अंक के नुकसान के साथ 52,846.70 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 427.40 अंक टूटकर 15,774.40 के स्तर पर समाप्त हुआ था. इस तरह निवेशकों को एक दिन में 9,75,889.77 करोड़ का नुकसान हुआ. बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9,75,889.77 करोड़ घटकर 2,45,19,673.44 करोड़ पर आ गया. वहीं दो कारोबारी सत्रों में इन्वेस्टर्स की पूंजी 9.75 लाख करोड़ से अधिक घट गयी. इसे भी पढ़े :महंगाई">https://lagatar.in/some-relief-from-inflation-retail-inflation-decreased-from-7-79-percent-to-7-04-percent-in-the-month-of-may/">महंगाई

से थोड़ी राहत, मई महीने में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी से घटकर 7.04 फीसदी रही [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही