Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स  172 अंक टूटा, ये हैं टॉप गेनर और लूजर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स में बिकवाली की वजह से भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुले. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 58500 और निफ्टी 17500 के लेवल से नीचे फिसल गया है. फिलहाल सेंसेक्स 171.64 अंकों की गिरावट के साथ 58473.18 के लेवल पर नजर आ रहा है. जबकि निफ्टी 49.55 अंक टूटकर 17466.75 के स्त पर खुला है. 15 शेयर लाल और 15 हरे निशान पर कर रहें ट्रेड आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 15 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड पावरग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक 1.81 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 0.86 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में पावरग्रिड, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और रिलायंस के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं.

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, टाइटन इंड, सनफार्मा, नेस्ले, एसबीआई, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और एक्सिस बैंक के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. जबकि भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, लारसन एंड टूब्रो, इंडसइंड बैंक, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट देखने को मिल  रही है.

निफ्टी के टॉप लूजर और टॉप गेनर

निफ्टी इंडेक्स के टॉप लूजर्स की बात करें तो इस लिस्ट में टाटा स्टील, ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन कंपनी है. इसके अलावा टॉप लूजर्स की बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक, इनफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और L&T जैसे शेयर शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही