Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 426 टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

LagatarDesk : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुआ. शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और">https://www.nseindia.com/">

निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबारकर रहे हैं. आज के कारोबार में सेंसेक्स  426 अंकों की गिरावट के साथ 48,356.01 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी भी 185 अंक टूटकर 14445  के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

रिलायंस के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट

आज के कारोबार में बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली देखी जा रही है. हालांकि फार्मा सेक्टर में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है. रिलांयस कंपनी के नतीजों के बाद उनके शेयरों में 2 फीसदी से अधिक गिरावट देखने को मिल रही है. रिलायंस, टाइटन कंपनी, एसबीआई और एचडीएफसी आज के टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल हैं. वहीं इंडसइंड बैंक और बजाज ऑटो टॉप गेनर की लिस्ट में हैं.

टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 24 शेयर लाल निशान पर हैं. वहीं केवल 6 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इंडसइंड बैंक, M&M, बजाज ऑटो, मारुति, एचयूएल और नेस्ले इंडिया आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं टाइटन, SBI, ONGC, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक और एचडीएफसी आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हैं.

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था.">https://www.bseindia.com/">

 सेंसेक्स और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

 दोनों लाल निशान पर बंद हुए थे. सेंसेक्स 984 अंकों की गिरावट के साथ 48,782 के स्तर पर समाप्त हुआ था. वहीं निफ्टी भी 263 अंक लुढ़क कर 14631 के स्तर पर बंद हुआ था. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 4 शेयर हरे निशान पर थे. बाकि सभी 26 शेयर में गिरावट देखने को मिली थी. सबसे अधिक 4.39 फीसदी की गिरावट एचडीएफसी के शेयरों में देखने को मिली थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही