Search

 
 
 

भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 546 अंक टूटा, पावर ग्रिड के शेयर 5.28 फीसदी लुढ़के

 
LagatarDesk : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 57500 और निफ्टी 17100 के लेवल के पार पहुंच गया. सेंसेक्स 546.12 अंक टूटकर 57552.8 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 181.25 अंक फिसलकर 17146.05 के लेवल पर शुरू हुआ. आज बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी समेत सभी सेक्टर्स में बिकवाली नजर आ रहा है. इस बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे कमजोर होकर खुला है. रुपये ने 81.55 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ. (पढ़ें, तुषार">https://lagatar.in/tushar-kalia-became-the-winner-of-khatron-ke-khiladi-12-got-a-shining-car-and-20-lakh-cash-price/">तुषार

कालिया बने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर, मिली चमचमाती कार और 20 लाख कैश प्राइस )

बीएसई सेंसेक्स में केवल 5 शेयर हरे निशान पर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 5 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 25 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एचयूएल के शेयरों में 1.38 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. जबकि पावर ग्रिड के शेयरों में 5.28 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.  आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एचयूएल, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/himachal-pradesh-tourist-laden-vehicle-falls-into-gorge-in-kullu-7-dead/">हिमाचल

प्रदेश : कुल्लू में पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

बीएसई सेंसेक्स के ये शेयर गिरावट के साथ कर रहे कारोबार

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड इंडसइंड बैंक, टाइटन इंड, एनटीपीसी, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. इसके अलावा टीसीएस, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/himachal-pradesh-tourist-laden-vehicle-falls-into-gorge-in-kullu-7-dead/">हिमाचल

प्रदेश : कुल्लू में पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही