Search

 
 
 

भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 495 अंक लुढ़का, कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर

 
LagatarDesk : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर भारी गिरावट के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स गुरुवार को लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 58 हजार और निफ्टी 17300 के लेवल से नीचे फिसल गया. बीएसई सेंसेक्स 494.77 अंक टूटकर 57190 के स्तर पर खुला है. वहीं निफ्टी 150.70 अंकों की गिरावट के साथ 17094.95 के लेवल पर शुरू हुआ है.

डॉ रेड्डीज के शेयरों में 0.05 फीसदी की मजबूती

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 13 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 17 शेयर ला ल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में डॉ रेड्डीज के शेयरों में सबसे अधिक 0.05 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है. जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 2.27 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : लालू">https://lagatar.in/lalus-health-is-getting-worse-day-by-day-central-government-should-release-tej-pratap-yadav/">लालू

की सेहत दिन प्रतिदिन हो रही खराब, केंद्र सरकार करें रिहा- तेजप्रताप यादव

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा स्टील, आईटीसी, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, सनफार्मा और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : महंगाई">https://lagatar.in/effect-of-inflation-after-petrol-diesel-cng-png-also-became-costlier/">महंगाई

की मार! पेट्रोल-डीजल के बाद CNG-PNG भी हुआ महंगा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा एसबीआई, एचडीएफसी, रिलायंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुबो, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचयूएल, टाइटन इंड, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : यूपी">https://lagatar.in/up-bjp-legislature-party-meeting-today-three-deputy-chief-ministers-may-be-sworn-in-on-march-25/">यूपी

: बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, बन सकते हैं तीन उपमुख्यमंत्री, 25 मार्च होगा शपथ ग्रहण   [wpdiscuz-feedback id="06zlktb2gd" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही