Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारी उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 497 अंक चढ़ा, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 6.65 फीसदी की बढ़त

LagatarDesk : ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. आज बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है. बैंकिंग, आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है. सेंसेक्स 56300 और निफ्टी 16700 के पार पहुंच गया है. सेंसेक्स 497 अंकों की तेजी के साथ 56313 के लेवल पर शुरू हुआ है. जबकि निफ्टी 130 अंक चढ़कर 16770 के स्तर पर खुला है. हालांकि थोड़े देर के बाद इसमें हल्की नरमी देखने को मिली. सेंसेक्स 464.97 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 56281.2 के लेवल पर ट्रेड करने लगा. वहीं निफ्टी 116.90 अंक मजबूत होकर 16758.7 के स्तर पर पहुंच गया.

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदा का किया इजाफा

बता दें कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों में 0.75 फीसदी का इजाफा किया है. जिसके बाद ब्‍याज दरें बढ़कर 2.50 फीसदी हो गयी हैं. यह लगातार दूसरी बार है जब फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें में बढ़ोतरी की है. इससे पहले फेडरल रिजर्व ने जून में भी ब्याज दरों 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. अमेरिका में महंगाई दर 1980 के बाद से सबसे ज्‍यादा हैं. इस इजाफे के बाद अमेरिका में मंदी की आहट का अनुमान जताया जा रहा है. हालांकि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आर्थिक सुस्‍ती की आशंका से इनकार किया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-pg-semester-fourth-examination-forms-will-be-filled-online-from-august-1/">चाईबासा

: एक अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे कोल्हान विवि के पीजी सेमेस्टर-फोर्थ के परीक्षा फॉर्म

डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर 1.76 फीसदी लुढ़के

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 21 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 9 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयरों में सबसे अधिक 1.76 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं बजाज फाइनेंस के शेयरों में 6.65 फीसदी का उछाल नजर आ रहा है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-terror-case-nia-team-is-raiding-the-house-of-three-accused-police-force-deployed-in-large-numbers/">पटना

टेरर मामले : तीन आरोपियों के घर पर NIA की टीम कर रही छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में डॉ रेड्डीज लैब्स, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : अगस्त">https://lagatar.in/emi-burden-will-increase-in-august-rbi-may-increase-interest-rates-by-35-basis-points/">अगस्त

में बढ़ेगा EMI का बोझ! RBI ब्याज दरों में 35 बेसिस पाइंट कर सकता है इजाफा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टाइटन इंड, पावरग्रिड, एचयूएल, रिलायंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और मारुति सुजुकी के शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : 31">https://lagatar.in/file-your-income-tax-return-before-july-31-otherwise-you-may-have-to-pay-a-fine/">31

जुलाई से पहले इनकम टैक्स रिटर्न कर लें फाइल, वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही