Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला, सेंसेक्स 373 अंक चढ़ा, ये हैं टॉप गेनर और टॉप लूजर

LagatarDesk :  घरेलू शेयर बाजार आज भारी उछाल के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 61500 और निफ्टी 18 हजार के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 307.35 अंकों की तेजी के साथ 61578.2 के लेवल पर शुरू हुआ है. निफ्टी 98.35 अंक उछलकर 18122 के लेवल पर खुला है.  9 बजकर 23 मिनट में सेंसेक्स 372.90 अंकों की बढ़त के साथ 61647.9 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी 101.35 अंक चढ़कर 18117.45 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बाजार की तेजी को आईटी और हैवीवेट स्टॉक्स में खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है. (पढ़ें, सुल्तानपुर">https://lagatar.in/sultanpur-head-on-collision-of-two-goods-trains-many-coaches-derailed-lucknow-prayagraj-railway-track-disrupted/">सुल्तानपुर

: दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, लखनऊ-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित)

टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.86 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.86 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है.जबकि एचयूएल के शेयरों में 0.39 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. आंकड़ों के अनुसार, बीएसई पर 2662 शेयरों में कारोबार हो रहा है. जिसमें से 1815 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है. कारोबार के दौरान 68 शेयरों में अपर सर्किट लगा है. लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 268.77 लाख करोड़ हो गया है. इसे भी पढ़ें : आनंद">https://lagatar.in/cm-nitish-kumar-attended-anand-mohans-daughter-surabhis-wedding-bride-and-groom-took-blessings-by-touching-their-feet/">आनंद

मोहन की बेटी की शादी में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, वर-वधू ने पैर छुकर लिया आर्शीवाद

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टेक महिंद्रा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में एचयूएल, आईटीसी, सनफार्मा, एचडीएफसी और लार्सन के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-10th-board-exam-magistrate-locked-student-in-toilet-for-6-hours-missed-paper/">बिहार

10 वीं बोर्ड परीक्षा : मजिस्ट्रेट ने छात्र को 6 घंटे शौचालय में किया बंद, छूटा पेपर

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई और इंफोसिस के शेयरों में तेजी नजर आ रही है. वहीं इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/voting-on-60-assembly-seats-in-tripura-continues-from-7-am-tripura-cm-manik-saha-casts-his-vote/">त्रिपुरा

में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 7 बजे से जारी, सीएम माणिक साहा ने डाला वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही