Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हल्की तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 136 अंक चढ़ा, मारुति सुजुकी टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : 3 दिन के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी दिन है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स सोमवार को हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 58 हजार और निफ्टी 17300 के लेवल के पार पहुंच गया. 9.16 मिनट में सेंसेक्स 136.82 अंकों की बढ़त के साथ 58 हजार के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 44.30 अंक चढ़कर 17331.35 के स्तर पर शुरू हुआ.

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड 30 शेयरों में 20 हरे निशान पर 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में मारुति सुजुकी के शेयरों में 2.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि एशियन पेंट्स के शेयरों में 1.67 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़े : सुपौल">https://lagatar.in/supaul-dabang-sarpanch-cut-off-the-girls-nose-for-opposing-molestation-beat-her-family-members-with-a-rod/">सुपौल

: छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग सरपंच ने लड़की की काटी नाक, परिजनों को रॉड से पीटा

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में मारुति सुजुकी, इंफोसिस, विप्रो, टाटा स्टील और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : बाबा">https://lagatar.in/investment-opportunity-in-baba-ramdevs-company-ruchi-soya-fpo-will-open-for-subscription-on-march-24/">बाबा

रामदेव की कंपनी रुचि सोया में निवेश का मौका, 24 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा FPO

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में मजबूती और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाइटन इंड, टेक महिंद्रा, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, डॉ रेड्डीज, सनफार्मा, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. इसके अलावा नेस्ले, एचसीएल टेक, आईटीसी, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं.  दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एसबीआई और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-body-of-minor-girl-found-hanging-from-noose-police-engaged-in-investigation/">बेरमो:

फंदे से झूलता मिला नाबालिग लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही