Mumbai : दो सत्र की गिरावट के बाद आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में संभलता नजर आया. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 144.92 अंक चढ़कर 79,100.95 अंक पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 57.5 अंक की बढ़त के साथ 24,196.50 अंक पर रहा. सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एनटीपीसी सबसे अधिक लाभ में रहे. वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे.
दो सत्र की गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत
Last Updated: Aug 14, 2024 12:00 AM (IST)