Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त, सेंसेक्स 350 अंक मजबूत, बजाज फाइनेंस टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : घरेलू शेयर लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

तीन दिन से तेजी के साथ खुल रहा है. हालांकि यह तेजी थोड़ी हल्की है. आज के कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

49 हजार के पार पहुंच गया. वहीं निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

भी 14700 के स्तर को पार कर लिया. आज शेयर बाजार में बैंक और ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. अप्रैल महीने में शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा था.

निफ्टी में 100 अंकों का उछाल

सेंसेक्स 350 अंकों की मजबूती के साथ 49300 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी करीब 100 अंक उछलकर 14750 के स्तर पर ट्रेडिंग कर रहा है. हालांकि मेटल शेयरों में आज थोड़ा दबाव देखा जा रहा है. बजाज फाइनेंस के नतीजों के बाद इसके शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. बजाज ऑटो में 2.19 फीसदी और बजाज फिनसर्व में 2.12 फीसदी का उछाल देखने को मिला. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और बजाज आटो टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं मारुति सुजुकी के शेयर लुढ़कते नजर आ रहे हैं.

आज के टॉप गेनर

30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 29 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. केवल 1 शेयर लाल निशान पर है. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और बजाज ऑटो, SBI, इंडसइंड बैंक, एयरटेल, कोटक बैंक, HDFC और ICICI बैंक आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. 50 शेयरों वाला निफ्टी के 44 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 6 शेयर में गिरावट देखने को मिल रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही