Search

 
 
 

बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती आवश्यक : रामचंद्र सिंह

 
Latehar : सदर प्रखंड के नावागढ़ पंचायत में आयोजित कांग्रेस का यूथ जोड़ो- बूथ जोड़ो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह पहुंचे. उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है. कांग्रेस की मजबूती के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत होना होगा. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित रूप से कार्य करना आवश्यक है. युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अम‍ित यादव ने कहा कि यूथ जोड़ों- बूथ जोड़ों कार्यक्रम शुरू होने के बाद युवाओं में जोश आया है. उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बताया है. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय, युवा प्रखंड अध्यक्ष साजिद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव व सोशल मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counterattack-your-plan-is-not-like-jan-ashirwad-yatra-your-government-your-door-program/">झामुमो

का पलटवार : जन आशीर्वाद यात्रा की तरह नहीं है आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही