Search

 
 
 

बेरमो को जिला बनाने का संघर्ष शुरू, राजधानी रांची के लिए पदयात्रा पर निकले 111 सदस्य

 

31 जुलाई को रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांगपत्र

Bermo : बेरमो को जिला बनाने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के लोगों का संघर्ष शुरू हो गया है. बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 111 सदस्यों का दल तेनुघाट से 26 जुलाई बुधवार को राजधानी रांची के लिए पदयात्रा पर निकला. ये लोग विभिन्न मार्गों से पैदयात्रा करते हुए 31 जुलाई की सुबह रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांगपत्र सौंपेंगे. पदयात्रा शुरू करने से पहले संघर्ष समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति के नेतृत्व में सदस्यों ने बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. इसके बाद बेरमो अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्र, संघ के सचिव वकील प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्य्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबिता देवी, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति देवी, पूर्व वित्त मंत्री छत्रुराम महतो ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रियों को रवाना किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जिप सदस्य माला कुमारी, डॉ. सुरेंद्र राज, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, सबीर अंसारी, तारामणि देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इन जगहों पर होगा यात्रा का पड़ाव

सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने बताया कि पांच दिवसीय पदयात्रा 26 जुलाई की शाम तेनुघाट से पेटरवार पहुंचेगी. रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 27 जुलाई की सुबह पदयात्रा शुरू होकर शाम में गोला पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी. अगले दिन 28 जुलाई की शाम सिकीदरी, 29 जुलाई की शाम रांची विकास रिंग रोड व 30 जुलाई की शाम दिवड़ी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी. यहां से 31 जुलाई की सुबह नौ बजे पदयात्रा विधानसभा पहुंचेगी. इसके बाद मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा जाएगा. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-rotary-club-greater-pays-tribute-to-martyrs-on-kargil-victory-day/#google_vignette">गिरिडीह

: कारगिल विजय दिवस पर रोटरी क्लब ग्रेटर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही