Search

 
 
 

रांची: सेक्रेड हार्ट स्कूल के क्लास 6 की छात्रा ने छत से लगायी छलांग, ICU में भर्ती

 
Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में 6 बी की छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है. यह घटना शुक्रवार की दोपहर हुई है. जहां स्कूल की छत से आराध्या कृष नाम की छात्रा ने छलांग लगा दी. आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्रा को धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल लाया गया. छात्रा को पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. [caption id="attachment_739585" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/PARAS.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पारस अस्पताल की तस्वीर[/caption] छात्रा ने आत्महत्या करने की नियत से स्कूल की बिल्डिंग के छत से छलांग लगाई या फिर गलती से वो छत से नीचे गिर गई, ये मामला संदेहास्पद है. आराध्या कृष  के छत से छलांग लगाने के पीछे की वजह का खुलासा अबतक नहीं हो पाया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें -कारगिल">https://lagatar.in/kargil-rahul-again-said-china-snatched-thousands-of-km-of-land-from-india-modi-says-did-not-take-it-it-is-a-lie/">कारगिल

: राहुल ने फिर कहा, चीन ने हिंदुस्तान की हजारों किमी जमीन छीनी, मोदी कहते हैं, नहीं ली, यह सरासर झूठ है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही