Search

 
 
 

रिम्स में भर्ती डीएसपीएमयू की सफाईकर्मी सुनीला देवी की छात्र जदयू ने की आर्थिक मदद

 
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सफाईकर्मी का काम करने वाली सुनीला देवी रिम्स में भर्ती है. उनका इलाज स्त्री रोग विभाग में डॉ. किरण त्रिवेदी की देखरेख में चल रहा है. सुनीला की मदद के लिए डीएसपीएमयू छात्र जदयू कमेटी ने आगे आकर चार हजार रुपए की आर्थिक मदद की है. बता दें कि छात्रों ने चंदा कर पैसे जमा किये. वहीं रिम्स प्रशासन से बात कर शीघ्र ऑपरेशन भी सुनिश्चित कराया है.

जमीनी कर्मचारियों के सुख-दुख में साथ देना हमारा मकसद

छात्र जदयू के राज्य प्रभारी डॉ. विनय भारत ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ राजनीति करना नहीं है, बल्कि जमीनी कर्मचारियों के सुख-दुख में भागीदार बनना भी है. वहीं छात्र जदयू के राज्य सचिव मोहम्मद आसिफ ने कहा कि युवा छात्रों के हक की रक्षा के साथ सामाजिक सरोकार का काम करना भी हमारा मकसद है.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर छात्र जदयू के अध्यक्ष रंजन कुमार, मो. आसिफ, तन्वी बरदियार, मानसी विश्वास, अनीस राज आर्यन, अनामिका सोरेन, अंजलि राधारानी, निशांत रंजन, सन्नी कुमार, ज़ोया नसीम, अनुज कुमार, तेजू मिर्धा, प्रिया कुमारी, प्राची सिंह, अदनान अख्तर, आयुष शर्मा व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : तेज">https://lagatar.in/tej-pratap-misbehaved-with-rjd-worker-pushed-him-by-holding-the-collar/">तेज

प्रताप ने RJD कार्यकर्ता के साथ की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर धक्का दिया, अपशब्द भी कहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही