Search

 
 
 

पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज ने स्टूडेंट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

 
Barkattha: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गयपहाड़ी डामर चौक स्थित सीबीएसई पैटर्न पर आधारित विद्यालय पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी निकाली. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, संस्था के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद, डॉ. उपेंद्र शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गा प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. बच्चों ने विभिन्न गांव गयपहाड़ी, कलाहाबाद, पेसर, डामर चौक, पचपेड़ी चौक में प्रभातफेरी के साथ विभिन्न झांकियां का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं देशभक्ति गीतों के बीच बच्चों ने "हर घर तिरंगा" गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया. प्रभात फेरी के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय-जवान जय-किसान, हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा जैसे जयकारे लगे. सरोजिनी नायडू ग्रुप, एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप, विवेकानंद ग्रुप और मदर टेरेसा ग्रुप की बैंड टीम ने मार्च पास्ट के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया. संस्था के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव तक देश के आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे वीर सिपाहियों के योगदान को याद कराना है. इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में संस्था के प्रबंधक निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, ब्रांच-2 के व्यवस्थापक विजय प्रसाद, प्रबंधक रामजतन गोस्वामी एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही