Search

द पाठशाला के छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में लहराया परचम

Ranchi : द पाठशाला के छात्रों ने 2024 में आयोजित जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. छात्रों के शानदार प्रदर्शन से  संस्थान उत्साहित है. द पाठशाला का मानना है कि छात्रों की सफलता उनकी संघर्षशीलता, समर्पण और अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान के मार्गदर्शन का परिणाम है. द पाठशाला ने सभी छात्रों को उनकी अद्वितीय प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए सफलता की शुभकामनाएं दी है. वहीं संस्थान के छात्रों का कहना है कि उनकी सफलता में संस्थान का अनुशासन और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन का योगदान है. शिक्षकों के सही मार्गदर्शन में ही हमलोगों ने तैयारी की, जिसका नतीजा सुखद आया. बता दें कि जेईई मुख्य परीक्षा भारत में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है. यह परीक्षा इंजीनियरिंग में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है.

द पाठशाला के इन छात्रों के किया शानदार प्रदर्शन

संतोष रवाणी ने सबसे ज्यादा 99.73 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. वहीं हर्षित को 99.66 प्रतिशत, मजित दास को 99.52 प्रतिशत, रविशंकर को 99.50 प्रतिशत और धैर्य पांडेय को 99.30 प्रतिशत अंक मिला है. इसके अलावा पीयूष ने भौतिकी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. इसके अलावा निशा लक्ष्मी को 98.14 प्रतिशत, आकर्ष को 98.11 प्रतिशत, हर्ष को वर्ग में 784वां स्थान, अमर रजक ने 3456वां और रंजीत कुमार ने 5874वां स्थान प्राप्त किया है. इसे भी पढ़ें : लव">https://lagatar.in/after-love-jihad-land-jihad-in-jharkhand-pratul-shahdev-2/">लव

जिहाद के बाद झारखंड में लैंड जिहाद- प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//