Search

 
 
 

काम के दौरान त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन में कार्यरत सुपरवाइजर की मौत, शव के साथ ग्रामीणों ने किया कंपनी गेट जाम

 
Bhuli (Dhanbad): आठ लेन सड़क बना रही त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन में कार्यरत एक कर्मी की कार्य के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी के गेट पर शव को रखकर गेट जाम कर दिया. इस दौरान मौका पाकर कंपनी के सभी अधिकारी व कर्मी वहां से भाग निकले. जानकारी के मुताबिक भूली बस्ती बरवा टोला निवासी महेश महतो (35वर्ष) त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. बुधवार को कांको मोड़ के समीप वह ड्यूटी पर था. शाम करीब चार बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वह अचेत होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद अन्य कर्मी उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल ले गए. उसके बाद उसे लेकर असर्फी और जालान अस्पताल भी ले गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर महेश की मौत की खबर लगते ही भूली बस्ती एवं आसपास के ग्रामीण एकजुट हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी के गेट पर शव को रखकर गेट जाम कर दिया. सूचना पाकर बरबडा पुलिस भी पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. महेश चार भाई बहन में दूसरे नंबर पर था. महेश शादीशुदा था तथा उसके 2 बच्चे भी हैं. मौके पर राजू प्रसाद हांडी, दीपक महतो, संजय पंडित, विकास महतो, गोपाल महतो, मनोज सिंह, सुरेश महतो, मन्नू प्रसाद हांडी समेत अन्य नेता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/bike-rider-husband-and-wife-died-after-being-hit-by-a-bus-son-serious/">कोडरमा

: बस की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही