Search

 
 
 

झारखंड में मैट्रिक और इंटर परीक्षा का सस्पेंस समाप्त, तय समय पर होगी परीक्षा!

 
Ranchi: जैक को नया अध्यक्ष मिल गया है. अब मैट्रिक और इंटर की परीक्षा तय समय पर होगी. राज्य सरकार ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रांची के सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्य डॉ नटवा हांसदा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का अध्यक्ष बनाया है. इस नियुक्ति के साथ ही मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर जारी सस्पेंस भी समाप्त हो गया है. इसे भी पढ़ें -UGC">https://lagatar.in/opposing-the-new-draft-of-ugc-rahul-said-bjp-wants-to-run-the-agenda-of-rss/">UGC

के नये ड्रॉफ्ट का विरोध, राहुल ने कहा, आरएसएस का एजेंडा चलाना चाहती है भाजपा …

मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तैयारी

जैक से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में तय समय पर मैट्रिक-इंटर की परीक्षा होगी. 11 फरवरी से 3 मार्च तक राज्य में मैट्रिक इंटर की परीक्षा होनी हैं, जिसमें 7 लाख 83 हजार 711 विद्यार्थी शामिल होंगे. जैक ने इन परीक्षार्थियों के लिए राज्य में 2100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

फैक्ट फाइल

- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के नए अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा होंगे. - मैट्रिक और इंटर परीक्षा पर सस्पेंस समाप्त - 11 फरवरी से 3 मार्च तक राज्य में मैट्रिक इंटर की परीक्षा होनी है - 7 लाख 83 हजार 711 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. - राज्य में परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 2100 परीक्षा केंद्र. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/police-arrested-two-criminals-the-incident-was-carried-out-with-ak-47-stolen-from-the-army/">रांची

डबल मर्डर मामला: दो अपराधी गिरफ्तार, सेना से चोरी किए गए एके 47 से दिया गया घटना को अंजाम
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही