Search

 
 
 

प्रभार में चल रहा तंत्र, सीएस रैंक के आठ अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

 
झारखंड में मुख्य सचिव रैंक के हैं चार अफसर एक अफसर के पास हैं चार से दो विभागों का प्रभार Ravi Bharti Ranchi: झारखंड में पूरा तंत्र प्रभार में चल रहा है. मुख्य सचिव रैंक के आठ अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है. जिसमें राजीव गौबा, एनएन सिन्हा, अलका तिवारी, एमएस भाटिया, एसकेजी रहाटे, शैलेश कुमार सिंह, निधि खरे और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं. वहीं सीएस रैंक के चार अफसर सुखदेव सिंह, एल खियांग्यते, अविनाश कुमार और राजीव अरूण एक्का ही कार्यरत हैं. 13 आइएएस अफसरों के पास एक से लेकर चार विभागों तक प्रभार है. अविनाश कुमार और विनय चौबे के पास चार विभागों का प्रभार है.

नाम, मूल विभाग, प्रभार वाला विभाग

अविनाश कुमार- एसीएस, ऊर्जा गृह, सीएमडी ऊर्जा विकास, एमडी बिजली वितरण निगम और विकास आयुक्त  राजीव अरूण एक्का- एसीएस, पंचायती राज सदस्य राजस्व पर्षद, और अल्पसंख्यक कल्याण  अजय सिंह- प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य वित्त विभाग वंदना दादेल- प्रधान सचिनव सीएम कैबिनेट  विनय चौबे- प्रधान सचिव सीएम नगर विकास, एमडी जुडको, उत्पाद, एमडी जीआरडीए सुनील कुमार- प्रधान सचिव पथ भवन, एमडी बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन अमिताभ कौशल- सचिव खाद्य आपूर्ति भू राजस्व, आपदा प्रबंधन अबुबकर सिद्दीख- सचिव कृषि पशुपालन खान, जेएसएमडीसी प्रशांत कुमार- सचिव जलसंसाधन योजना विकास, प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना  के रवि कुमार- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्कूली शिक्षा  कृपानंद झा- सचिव महिला बाल विकास परिवहन, परिवहन आयुक्त  विप्रा भाल- सचिव आइटी वाणिज्यकर, सीइओ झारखंड कम्यूनिकेशन नेटवर्क  जीतेंद्र सिंह- सचिव उद्योग खान आयुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही