Search

 
 
 

बदल गये ठेकेदार पर नहीं सुधरी बस स्टैंड की व्यवस्था

 
Chandwa : शहर के इंदिरा गांधी चौक के नजदीक जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित बस स्टैंड में यात्री सुविधा बदहाल है. जिला परिषद के द्वारा बस स्टैंड से करोड़ों की राजस्व वसूली की जा चुकी है, मगर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं, सिर्फ खानापूर्ति. स्टैंड में न तो यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था है और न ही धूप-बरसात से बचने के लिए कोई शेड. सुविधा के नाम पर बस एक शौचालय का निर्माण कराया गया है, उसकी भी स्थिति बदहाल है. मुकम्मल साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है. राजस्व वसूलने वाले ठेकेदार बदल गए पर नहीं बदली तो चंदवा बस स्टैंड की व्यवस्था. चंदवा बस स्टैंड की सुविधा को लेकर अपर समाहर्ता एवं प्रभारी उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप कहते हैं कि बस स्टैंड में क्या-क्या कमियां है, उसकी पहले समीक्षा कर लेते हैं. उसी के आधार पर आगे व्यवस्था सुधार को लेकर कार्य किया जाएगा. जल्द ही यात्रियों को यहां बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/five-inspectors-transferred-in-ranchi-laxmikant-became-doranda-police-station-in-charge/">रांची

: पांच इंस्पेक्टर का तबादला, लक्ष्मीकांत बने डोरंडा थाना प्रभारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही