Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी वैद्यनाथ धाम की झांकी

Ranchi: गणतंत्र दिवस परेड झांकी में इस बार के देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम परिसर का प्रारूप पेश किया जाएगा. इसके अलावा झांकी के आगे भगवान बिरसा मुंडा, झांकी के साइड पैनल पर झारखंड की आदिवासी कला सोहराई पेंटिंग, पाइका नृत्य भी प्रदर्शित होगी. मंगलवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है. इसे पढ़ें-मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-scorpio-crushed-two-year-old-girl-playing-with-friends-in-chhotanagara-death/">मनोहरपुर

: छोटानागरा में स्कोर्पियो ने सहेलियों संग खेल रही दो वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ. झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया. नई दिल्ली में 19 जनवरी तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना होगा. साथ ही पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-electricity-department-earned-revenue-of-17-crores-in-december-fir-on-192/">साहिबगंज

: दिसंबर में बिजली विभाग ने अर्जित किया 17 करोड़ का राजस्व, 192 पर एफआईआर  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही