Search

 
 
 

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली झांकियों ने मोहा मन

 
Ranchi : आज पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस शुभ अवसर पर देश के राष्ट्रपति द्रैपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि `इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है. भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्य पथ इस बार गणतंत्र दिवस पर इतिहास बन गया. देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली. परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद परेड की शुरुआत हो गई. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी कर्तव्य पथ पर स्वागत किया. कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह का आयोजन गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह दिल्ली के कर्तव्य पथ आयोजन किया गया है. इस भव्य समारोह में इस वर्ष मिस्र देश के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. इस बार समारोह में देशवासियों को परेड में कुल 23 झांकिया देखने को मिली. सभी झांकियों की थीम भी इस अलग-अलग रखी गई थी. झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही