Search

 
 
 

देवघर में 16वें वित्त आयोग की टीम का भव्य स्वागत, अध्यक्ष अरविंद पनगढिया से की पूजा-अर्चना

16वें वित्त आयोग की टीम गुरुवार को देवघर पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. टीम के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में टीम ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले टीम का बाबा मंदिर में श्राइन बोर्ड की ओर से पारंपरिक स्वागत किया गया.
 

Ranchi : 16वें वित्त आयोग की टीम गुरुवार को देवघर पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. टीम के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में टीम ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले टीम का बाबा मंदिर में श्राइन बोर्ड की ओर से पारंपरिक स्वागत किया गया.

टीम के ये सदस्य रहे मौजूद : टीम में अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के अलावा अन्नी गोराईं, मनोज पांडा, पुष्पांजलि पांडा, डॉ सौम्यकांति घोष, ऋत्विक पांडे, प्रशांत कुमार पांडा, कुमार विवेक, प्रिया सर्राफ, मनीष गुप्ता, शिखा सिंह, कोमल सिंह एवं श्याम लाल शामिल थे.

पूजा-अर्चना के बाद टीम सीधे बैठक के लिए  देवघर सर्किट हाउस रवाना हो गयी. बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें वित्तीय योजनाओं और विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया जा सकता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही