Search

 
 
 

16वें वित्त आयोग की टीम पतरातु डैम में वोटिंग व बाबा मंदिर में पूजा करेगी

 
Ranchi: 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद पनगड़िया की 14 सदस्यीय टीम 28 मई को रांची पहुंचेगी और 31 मई को वापस जायेगी. इस बीच 28 मई को रांची पहुंचेगी. दोपहर में भोजन के बाद पतरातु जायेगी. वहां डैम में वोटिंग करेगी. लौटने के बाद बिरसा मुंडा म्यूजियम, जेल स्क्वायर में फोक कल्चरल कार्यक्रम का आनंद लेगी. रात्रि भोज के बाद होटल रैडिसन ब्लू में आराम करेगी. 29 मई को सुबह नाश्ते के बाद देवघर के लिए रवाना होगी. साढ़े ग्याहर बजे देवघर पहुंच कर मंदिर में ज्योतिर्लिंग का दर्शन करेगी. दोपहर एक से दो बजे तक वहां स्थानीय निकाय के सदस्यों के साथ मीटिंग करेगी. दोपहर के भोजन के बाद रांची लौटेगी. 30 मई को रांची में आयोग की बैठक होगी.
30 मई को लिए निर्धारित कार्यक्रम
10 AM-11 AM - स्थानीय निकाय के सदस्यों के साथ मीटिंग 11 AM-11.45 AM - चैंबर ऑफ कामर्स व अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ मीटिंग 11.45 AM-12.00 PM - हाई टी 12.00 PM-12.05 PM - मुख्य सचिव द्वारा स्वागत भाषण 12.05 PM-12.15 PM - राज्य के वित्त मंत्री का संबोधन 12.15 PM-12.30 PM - 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष का संबोधन 12.45 PM-1.05 PM - राज्य के वित्त सचिव का प्रेजेंटेशन 1.05 PM-2.00 PM - सामान्य चर्चा 2.00 PM-3.00 PM - भोजन 3.30 PM-4.00 PM – प्रेस कॉफ्रेंस 4.00 PM-5.00 PM - राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मिटिंग 3.00 PM-5.00 PM - भोजन के बाद होने वाली मिटिंग में शामिल प्रतिनिधियों के साथ हाई टी 7.00 PM-9.30 PM - स्टेट म्यूजियम, खेल गांव, वित्त मंत्री के साथ रात्रि भोज 31-5-2025 को सुबह आठ बजे नाश्ते के बाद वित्त आयोग की टीम की वापसी होगी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही