Kolkata : पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद राजनपतिक गहमागहमी बढ़ गयी है. भाजपा-टीएमसी में जुबानी वार-पलटवार जारी है. राज्य सरकार ने ममता बनर्जी के इलाज के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है. बता दें कि बुधवार को एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सरे किया गया. डाक्टरों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को इस सरकारी अस्पताल के वुडबर्न वार्ड के विशेष केबिन नंबर 12.5 में ले जाया गया और वहां उनका एक्सरे किया गया. दूसरी ओर ममता के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ममता की तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी रविवार 2 मई को बंगाल के लोगों की शक्ति को देखने के बाद खुद को कोसेगी.
बनर्जी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, कहा- मुझ पर हमला हुआ, बीजेपी ने सीबीआई जांच कराने को कहा
नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, टीएमसी और भाजपा ने चुनाव प्रचार की गरिमा गिरा दी है
इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-injured-hospitalized-said-i-was-attacked-bjp-asked-for-cbi-inquiry/36150/">ममता<
/p>.@BJP4Bengal">https://twitter.com/BJP4Bengal?ref_src=twsrc%5Etfw">@BJP4Bengal
Get READY!!! pic.twitter.com/dg6bw1TxiU">https://t.co/dg6bw1TxiU">pic.twitter.com/dg6bw1TxiU
Brace yourselves to see the power of people of BENGAL on Sunday, May 2nd.
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) March">https://twitter.com/abhishekaitc/status/1369758951797972993?ref_src=twsrc%5Etfw">March
10, 2021
बनर्जी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, कहा- मुझ पर हमला हुआ, बीजेपी ने सीबीआई जांच कराने को कहा
बायें पैर का एक्सरे किया गया
एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार ममता बनर्जी को इसी परिसर के बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज में एमआरआई के लिए ले जाया गया. बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकीय दल से जुड़े डॉक्टर ने कहा, मुख्यमंत्री के बायें पैर का एक्सरे किया गया. हम एमआरआई भी करना चाहते थे. कहा कि उनकी चोट का आकलन करने के बाद इलाज का अगला कदम तय किया जायेगा. उन्होंने कहा कि एमआरआई करने के बाद सीएम को फिर स्पेशल वॉर्ड में लाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी">https://lagatar.in/congress-leader-adhir-ranjan-said-tmc-and-bjp-have-reduced-the-dignity-of-campaigning/35926/">कांग्रेसीनेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, टीएमसी और भाजपा ने चुनाव प्रचार की गरिमा गिरा दी है
Leave a Comment