Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा, 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

Ranchi :  झारखंड में फरवरी महीने में ही पारा चढ़ने लगा है. सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है.

14 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में हल्की धुंध के साथ दिन भर मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री के आसपास रहेगा.

अगले पांच दिनों तक तापमान में और वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक झारखंड में तापमान में 3 से 4 डिग्री और वृद्धि हो सकती है. बुधवार को सरायकेला में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन था.

रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस

रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कहीं ज्यादा था. मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय में बर्फबारी नहीं हो रही है और पश्चिमी विक्षोम भी कमजोर हो चुका है. जिसका असर यहां देखा जा रहा है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही