Search

 
 
 

अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री गिरेगा पारा, 3 और 4 फरवरी को बारिश!

झारखंड में फिलहाल सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
 

Ranchi : झारखंड में फिलहाल सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. 

 

इसके बाद अगले 3 दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनताम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. गुरुवार को अधिकतम तापमान चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

तीन और चार फरवरी को बारिश की संभावना


मौसम विभाग के अनुसार, तीन फरवरी को उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दिन सुबह हल्की धुंध व कोहरा छा सकता है. बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

 

चार फरवरी को पश्चिमी और दक्षिणी भागों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी. बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

 

रांची के आसपास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान


वहीं रांची के आसपास के क्षेत्रों में 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, 31 जनवरी को  अधिकतम 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस,  एक फरवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और दो फरवरी को अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

 

जानें कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान अधिकतम(°C) न्यूनतम(°C)
रांची   26.8 15.1
जमशेदपुर 29.5 16.2
डालटनगंज 28.8 11.6
बोकारो   27.5 15.1
चाईबासा 30.8  14.6
खूंटी   28.0 12.8
लोहरदगा 27.4 13.5
लातेहार 22.8 11.9
सरायकेला 29.9 14.0
पाकुड़ 27.3 13.3
कांके 25.8   10.8


                                                    
                      Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
                       
                                               
                        
                      
                          
                       
  
                         

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही