समय पर जैक के नये अध्यक्ष की नियुक्ति ना होने से परीक्षाओं में पड़ सकता है असर Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो का कार्यकाल 18 जनवरी को समाप्त होने वाला है. डॉ. अनिल के रिटायरमेंट के बाद जैक अध्यक्ष विहीन हो जायेगा. ऐसे में अगर राज्य सरकार इस तारीख तक जैक में नये अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं करती है, तो कई परीक्षाएं प्रभावित हो सकती है. आगामी 8वीं, 9वीं, 10वीं (मैट्रिक), 11वीं, 12वीं (इंटर) सहित अन्य परीक्षाएं निर्धारित समय पर नहीं हो सकेंगी. वहीं जैक का प्रशासनिक कामकाज भी बाधित होगा.
JAC अध्यक्ष का कार्यकाल 18 तक, मैट्रिक, इंटर सहित अन्य परीक्षाओं पर मंडरा रहा खतरा
Last Updated: Jan 03, 2025 12:00 AM (IST)