Search

 
 
 

तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा :  हेमंत सोरेन

 
 Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर आगे लिखा है कि वृहद झारखंड को अलग अलग टुकड़ों में अन्य राज्य में रहने दिया. अब भाजपा झारखंड को टुकड़े टुकड़े करना चाहती है. भाजपा सासंद संसद में बयान देते है कि संथाल को अलग कर देंगे.

उड़ीसा के मुख्यमंत्री को सरायकेला  खरसावां उड़ीसा में चाहिए

सोरेन ने लिखा कि उड़ीसा के मुख्यमंत्री को सरायकेला  खरसावां उड़ीसा में चाहिए. पर  झामुमो और मेरे ख़ून का एक-एक कतरा तब तक इनसे लड़ेगा, जब तक ये हार नहीं जाते. झारखंड एक था, एक है और एक रहेगा.  राज्य की मंईयां ने तानाशाहों के ख़िलाफ़ उलगुलान का आह्वान कर दिया है. कहा कि झारखण्ड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम  भगवान बिरसा मुंडा, भगवान सिदो-कान्हू के नाम पर होगा.   अबुआ सरकार की पहली कैबिनेट का यह पहला फैसला होगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही