Search

नीतीश की प्रगति यात्रा का तीसरे चरण 16 जनवरी को खगड़िया से होगा शुरू

Patna :  सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया है. उन्होंने अपनी यात्रा का दूसरा चरण 7 जनवरी को सिवान से शुरू किया है. वहीं आज 8 जनवरी को सीएम सारण दौरे पर जा रहे हैं. इस बीच नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का शेड्यूल आ गया है. शेड्यूल के अनुसार, नीतीश कुमार तीसरे चरण में 9 जिलों का दौरा करेंगे. प्रगति यात्रा 16 जनवरी को खगड़िया से शुरू होगा, जो 29 जनवरी को मधेपुरा में खत्म होगा.

प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का शेड्यूल 

  • 16 जनवरी :  खगड़िया
  • 18 जनवरी :  बेगूसराय
  • 20 जनवरी :  सुपौल
  • 21 जनवरी :  किशनगंज
  • 22 जनवरी :  अररिया
  • 23 जनवरी :  सहरसा
  • 27 जनवरी :  पूर्णिया
  • 28 जनवरी :  कटिहार
  • 29 जनवरी :  मधेपुरा

प्रगति यात्रा का दूसरा चरण 13 जनवरी चक चलेगा

बता दें कि प्रगति यात्रा का दूसरा चरण 7 जनवरी को सिवान से शुरू हुआ है. आज 8 जनवरी को नीतीश कुमार सारण दौरे पर जा रहे हैं. वहीं 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर का दौरा करेंगे.

अब तक 14 बार बिहार यात्रा पर निकल चुके हैं नीतीश 

बता दें कि नीतीश कुमार अब तक 14 बार बिहार में यात्रा कर चुके हैं. सबसे पहले नीतीश 2005 में चुनाव से ठीक पहले न्याय यात्रा पर निकले थे. नीतीश की यात्रा काफी सफल भी रही थी. इस यात्रा के बाद नीतीश कुमार को जीत मिली थी और लालू यादव की पार्टी राजद  की सत्ता से विदाई हो गयी थी. इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश ने विकास यात्रा निकाली थी. इसके बाद सीएम ने जून में धन्यवाद यात्रा निकाला था. फिर विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2010 में नीतीश प्रवास यात्रा पर निकले थे. इस चुनाव में जेडीयू ने 115 सीटें लाकर शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद नीतीश ने अप्रैल 2010 में विश्वास यात्रा की थी. 2011 में सेवा यात्रा निकाली थी. 2012 में बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग को लेकर अधिकार यात्रा पर निकले थे. नीतीश ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले संकल्प यात्रा निकाली थी. लेकिन यह यात्रा उतनी सफल नहीं रही थी. उनकी पार्टी सिर्फ दो सीटें ही जीती थी. विधानसभा चुनाव 2015 से पहले नीतीश नवंबर 2014 में संपर्क यात्रा पर गये. इसके बाद 2016 में सीएम बिहार में लागू सात निश्चय का असर देखने निश्चय यात्रा पर निकले. फिर 2017 में उन्होंने समीक्षा यात्रा, 2019 में जल जीवन हरियाली यात्रा, 2021 में समाज सुधार यात्रा और 2023 में समाधान यात्रा पर निकले थे. वहीं अब वह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले `प्रगति यात्रा` पर हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp