Moscow : दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है. पश्चिमी देश धरती से रूसियों का नामोनिशां मिटा देना चाहते हैं. न्यूज चैनल रोसिया 1 के एंकर ओल्गा स्केबेयेवा ने यह बात साफ तौर पर कही. बता दें कि व्लादिमीर पुतिन के ब्लैक सी फ्लैगशिप युद्धपोत के डूबने के बाद रूस में बवाल मचा हुआ है. रूस का सरकारी मीडिया इस युद्धपोत के डूबने को लेकर पश्चिमी देशों को जिम्मेदार करार दे रहा है. खबरों के अनुसार युद्धपोत के डूबने के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह आने वाले दिनों में यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल हमलों में तेजी लायेगा. जान लें कि रूस और यूक्रेन में पिछले 50 से ज्यादा दिनों से युद्ध जारी है. इसे भी पढ़ें : प्रयागराज">https://lagatar.in/in-prayagraj-five-people-of-the-same-family-were-killed-by-slitting-their-throats-police-engaged-in-investigation/">प्रयागराज
में एक ही परिवार के पांच लोगों की गला काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
की न्यूज डायरी।।16 APR।।CM हेमंत ने लिया संज्ञान।।सरयू के आरोप पर बन्ना का जवाब।।कोल्हान में कांग्रेस को झटका।।कर्नाटकःईश्वरप्पा का इस्तीफा।।भारत ने चीन को चेताया।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
में एक ही परिवार के पांच लोगों की गला काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
हम निश्चित रूप से नाटो के खिलाफ लड़ रहे हैं
रोसिया 1 के एंकर ओल्गा स्केबेयेवा ने कहा कि इस तनाव को निश्चित रूप से तीसरा विश्व युद्ध कहा जा सकता है. उन्होंने रूसी जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि हम निश्चित रूप से... नाटो के खिलाफ लड़ रहे हैं. स्केबेयेवा ने दावा किया कि रूसी क्रूजर मोस्कवा आग लगने के बाद अपने हथियारों के गोदाम में विस्फोट होने से डूबा था. कहा कि इस बारे में सोचने के लिए कुछ भी नहीं है, प्रतिक्रिया होनी चाहिए. उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेनी की राजधानी कीव पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. इसे भी पढ़ें :सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-16-april-2022/">सुबहकी न्यूज डायरी।।16 APR।।CM हेमंत ने लिया संज्ञान।।सरयू के आरोप पर बन्ना का जवाब।।कोल्हान में कांग्रेस को झटका।।कर्नाटकःईश्वरप्पा का इस्तीफा।।भारत ने चीन को चेताया।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
Leave a Comment