Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों के अन्याय के खिलाफ सामूहिक आंदोलन का आ गया समय :  हेमंत सोरेन

Ranchi :  राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के प्रस्तावित ‘जन-आंदोलन’ का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुलकर समर्थन किया है. यह प्रस्तावित ‘जन-आंदोलन’ केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के खिलाफ किया जाना है. सांसद कपिल सिब्बल ने शनिवार को एक "गैर-चुनावी" राजनीतिक मंच शुरू किया था. इस नए मंच को उन्होंने "न्याय के लिए एक जन-आंदोलन" बताया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने देश के सभी विपक्षी मुख्यमंत्रियों और नेताओं से इस प्रस्तावित ‘जन-आंदोलन’ के लिए समर्थन भी मांगा है.

देश की लोकतांत्रिक अखंडता को बचाने के लिए सामूहिक आंदोलन जरूरी

हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा है कि कपिल सिब्बल के प्रस्तावित ‘जन-आंदोलन’ का उनका पूरी एकजुटता के साथ समर्थन है. यह एक लंबी लड़ाई होगी. हेमंत ने यह भी कहा, कि केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों के द्वारा जो अन्याय किया जा रहा है, उसका विरोध करने के लिए सामूहिक आंदोलन का समय आ गया है. सामूहिक आंदोलन इसलिए भी जरूरी है कि देश की लोकतांत्रिक अखंडता को बचाया जा सके.

वकीलों से भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील

कपिल सिब्बल ने "गैर-चुनावी" राजनीतिक मंच शुरू करते हुए कहा था कि उनका मकसद राजनीतिक नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के लिए लड़ना है. कपिल सिब्बल ने देश के वकीलों से भी इस लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही