Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' का ट्रेलर आउट, 31 मार्च को फिल्म होगी रिलीज

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गये. लेकिन कोरोना के कारण उनकी आखिरी फिल्म रिलीज नहीं हो पायी थी. अब जाकर दिवंगत एक्टर की फिल्म `शर्मा जी नमकीन` का ट्रेलर आउट हो गया है. इस फिल्म में ऋषि कपूर `शर्मा जी` के किरदार में नजर आयेंगे.

काफी मजेदार है फिल्म शर्मा जी का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है. ट्रेलर में मस्ती-मजे के साथ-साथ इमोशंस भी भरा हुआ है. ट्रेलर में शर्मा जी नाम के रिटायर्ड शख्स को दिखाया गया है. जो रिटायरमेंट के बाद अपनी बोरिंग जिंदगी में कुछ न कुछ करने की कोशिश करते हैं. एक चीज जो शर्मा जी को पसंद है वो है खाना बनाना. ऐसे में वह अपने बेटे से कहते हैं कि वह चाट की दुकान लगाना शुरू करेंगे. हालांकि शर्मा जी का बेटा पिता की हरकतों से परेशान है और उन्हें डांटा भी है.

पहली ऐसी फिल्म जिसमें दो एक्टर निभायेंगे एक रोल

`शर्मा जी नमकीन` फिल्म काफी खास है. क्योंकि इस फिल्म के आधे भाग में ऋषि कपूर शर्मा जी का किरदार निभायेंगे. जबकि आधे हिस्से में परेश रावल शर्मा जी के रोल में दिखेंगे. बॉलीवुड की यह पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें एक रोल को दो एक्टर निभायेंगे.

31 मार्च को फिल्म अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

फिल्म शर्मा जी में ऋषि-परेश के अलावा जूही चावला, सुहैल नय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपने प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले बनाया है. फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है. फिल्म `शर्माजी नमकीन` 31 मार्च 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही