Search

 
 
 

राजधानी एक्सप्रेस के ट्रेन अधीक्षक को मिला हैंड हेल्ड डिवाइस, अब होगा पेपरलेस वर्क

 
Ranchi : रांची से खुलनेवाली ट्रेन संख्या 20839 रांची राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकट की जांच के लिए शनिवार को ट्रेन अधीक्षक को हैंड हेल्ड डिवाइस प्रदान किया गया. शुक्रवार को ट्रेन संख्या 18616 हटिया-हावड़ा क्रिययोग एक्सप्रेस में भी हैंड हेल्ड डिवाइस का प्रयोग किया गया था, जो काफी सफल रहा. रांची रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार इस उपकरण के प्रयोग का प्रशिक्षण लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे.

 डिवाइस पर सीटों की स्थिति का चलेगा पता

हैंड हेल्ड डिवाइस का उद्देश्य मौजूदा ट्रेन टिकट जांच प्रक्रिया को सरल बनाना है. टिकट चेकिंग कर्मचारी हैंड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से खाली सीट के बारे में जान सकेंगे और आरएसी व वेटिंग टिकट वाले यात्री को जगह दिला सकेंगे. टिकटों की बुकिंग का विवरण अपडेट होने पर डिवाइस पर सीटों की स्थिति का पता चल जाता है. आरएसी व वेटिंग टिकट वाले यात्री खाली बर्थ की उपलब्धता को जांच सकेंगे. इस डिवाइस से यात्रियों से किराया, जुर्माना और अन्य शुल्क लेने और रसीद जारी करने के काम भी किए जा सकेंगे. हैंड हेल्ड डिवाइस के प्रयोग से यात्रियों को सुविधा होगी. कागज की बचत के साथ कार्य में और पारदर्शिता आएगी. इसे भी पढ़ें – लातेहार">https://lagatar.in/latehar-civil-surgeon-accused-of-molestation-woman-had-gone-for-ultrasound/">लातेहार

सिविल सर्जन पर छेड़छाड़ का आरोप, अल्ट्रासाउंड कराने गई थी महिला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही