Ranchi: लंबे समय से सरना धर्म कोड की मांग चल रही थी. लेकिन लगता है कि अब आदिवासी संगठनों का इंतजार खत्म होने वाला है. उक्त बातें आदिवासी मामलों के जानकार और सेवानिवृत्त प्रोफेसर करमा उरांव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया गया है कि झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर हेमंत सरकार सरना धर्म कोड के प्रस्ताव को पारित करने के लिये केंद्र सरकार को भेज देगी. उनका कहा कि सरना धर्म कोड नहीं होने आदिवासी समाज में लगातार धर्मांतरण के मामले आ रहे थे. उन्होंने कहा कि धर्म कोड नहीं होने के कारण समाज को सांस्कृतिक रूप से भी बड़ी क्षति उठानी पड़ रही थी.
स्थापना दिवस पर आदिवासी समाज को मिल सकता है सरना धर्म कोड का तोहफा !
Last Updated: Oct 30, 2020 12:00 AM (IST)