Search

 
 
 

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक तीन जुलाई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी

 
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. अधिकारियों ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी. बता दें कि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ यहां बैठक की थी. जिसके बाद मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलें शुरू हो गयी.                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संगठन में बदलाव की संभावना को लेकर भी कयास  

तीन जुलाई की बैठक प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होने की संभावना है. इस सेंटर में सितंबर में जी20 शिखर बैठक का आयोजन किया जायेगा. बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी से सरकार एवं भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलें शुरू हुईं. इसमें पार्टी साल के अंत में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन में बदलाव की संभावना को लेकर भी कयास लगाये जा रहे हैं.

मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा

पिछले कुछ दिनों में अमित शाह, नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने संगठन और राजनीतिक मुद्दों पर कई दौर की चर्चा की है. इस वर्ष के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव होने हैं. मंत्रिपरिषद की बैठक संसद के मानसून सत्र से कुछ दिनों पहले हो रही है. मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही