Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आठ साल से अपडेट नहीं हुई विश्‍वविद्यालय की लेजर बुक, आरा में अधिकारियों की उड़ी नींद

Advertisement
Advertisement
Ara: भोजपुर जिला मुख्‍यालय आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पिछले 8 साल से लेजर बुक को अपडेट ही नहीं किया गया है. इसके कारण विवि प्रशासन की नींद उड़ गई है. क्योंकि बिना लेजर बुक अपडेट किए विश्वविद्यालय की निधि से राशि की निकासी करना नियमों के खिलाफ है. इससे वित्तीय अनुशासनहीनता को बल मिलता है. इतना ही नहीं लेखा परीक्षक को इसकी जिम्मेवारी ही नहीं सौंपी गई. फिलहाल विश्वविद्यालय में एक लेखा परीक्षक नियुक्त हैं, लेकिन  इनकों दूसरी जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें- उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-raised-questions-on-the-collegium-system-in-the-appointment-of-judges-asked-pm-modi-remove-it/84849/">उपेंद्र

कुशवाहा ने जजों की नियुक्ति में कॉलेजियम व्‍यवस्‍था पर उठाए सवाल, PM मोदी से कहा- इसे हटाइए

लेजर बुक को अपडेट करने के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति जल्द

विश्वविद्यालय प्रशासन लेजर बुक अपडेट करने के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति करेगा. ताकि पिछले 10 सालों के लेजर बुक को अपडेट किया जा सके. आपको बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2020 में पांच लेखा परीक्षक की नियुक्ति की थी. इसमें चार कर्मी पदत्याग करके चले गए. क्योंकि विवि प्रशासन उनसे लेखा संबंधी काम नहीं लेकर दूसरा काम लेता था. इससे उनको अपने करियर को लेकर चिंता होने लगी थी. लिहाजा चार लेखा परीक्षक यहां से चले गये. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-as-soon-as-the-lockdown-opened-a-crowd-of-people-gathered-in-patna/85334/">बिहार

:  लॉकडाउन खुलते ही पटना में उमड़ी लोगों की भीड़, मुंह ताकते रह गयी पुलिस

सत्र 2021-23 के लिए इंटरमीडिएट में नामांकन नहीं करने की मांग

इधर, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (सेवा) शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. किस्मत कुमार सिंह ने विवि प्रशासन को पत्र लिखकर इंटरमीडिएट, सत्र 2021-23 में नामांकन नहीं करने की मांग की है. आपको बता दें कि शिक्षक संघ की मांग पर विश्वविद्यालय ने एकेडमिक काउंसिल के माध्यम से निर्णय लिया था कि सत्र 2021-23 से विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आनेवाले सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट में नामांकन नहीं किया जाएगा. इस फैसले की पुष्टि सीनेट एवं सिंडिकेट से भी हो चुकी है. साथ ही इसकी सूचना विश्वविद्यालय द्वारा राज्य सरकार को भी दी जा चुकी है. उन्होंने इस आशय की सूचना एक बार फिर राज्य सरकार को देने की मांग की है. उन्‍होंने इसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ओएफएसएस पोर्टल पर निर्धारित तिथि नौ से 13 जून तक अपराह्न पांच बजे तक अपलोड करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/four-children-died-due-to-drowning-in-the-pit/85331/">बिहारः

दर्दनाक हादसा, गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत

रिजल्ट की खामियों को दूर करने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न एकेडमिक परीक्षाओं के रिजल्ट में त्रुटि को दूर करने के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनवर इमाम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इसमें छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. केके ङ्क्षसह,  डीन प्रो. अनिल कुमार सिन्हा समेत तीन लोग शमिल हैं. आगामी दो दिनों के अंदर कमेटी को परीक्षा में त्रुटि सुधारने के उपायों पर मंथन करेगी और विवि प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी. इसे भी पढ़ें- मॉनसून">https://lagatar.in/weather-changed-rain-in-many-places-including-patna/85307/">मॉनसून

की आहट के साथ मौसम का बदला मिजाज, पटना सहित कई जगहों पर बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही