Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो के शहरी व ग्रामीण बेरोजगारों को दिये जायेंगे साल में पांच हजार रुपए भत्ता : डीडीसी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो के शहरी व ग्रामीण बेरोजगारों को साल में 5000 रुपए भत्ता दिया जायेगा.  शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त  जयकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की गयी. उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने राज्य में बेरोजगारी की समस्या से निजात के लिए राज्य के शहरी एवं ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उक्त योजना की शुरुआत की गयी है. मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को प्रतिवर्ष 5000 रुपये दिए जाएंगे. यह प्रोत्साहन राशि सभी अर्हताधारी आवेदकों के लिए 5000 प्रति वर्ष है. वैसे आवेदक जो विधवा, परित्यक्ता, आदिम जनजाति, दिव्यांग हैं, उनके लिए यह राशि 50 प्रतिशत अतिरिक्त होगी. इससे संबंधित आवेदन जिले के अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ झारखंड के सिर्फ वैसे बेरोजगार युवक-युवतियों को ही मिलेगा जो राज्य के नियोजनालय में निबंधित हैं. इसे भी पढ़ें -आपदा">https://lagatar.in/disaster-management-department-meeting-september-8-government-take-big-decision-opening-religious-places/">आपदा

प्रबंधन विभाग की बैठक 8 सितंबर को, धार्मिक स्थल खोलने पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

कौन हैं लाभार्थियों की श्रेणी में

जिला नियोजन पदाधिकारी श्रीराम बारी ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के वैसे सभी संस्थान जहां व्यवसायिक पाठ्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत अल्पकालीन प्रशिक्षण, सरकारी आईटीआई, पॉलिटेक्निक व अन्य सरकारी व्यवसायिक पाठ्यक्रम जो नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क से हो, उससे उत्तीर्ण स्थापित मानकों पर सफलतापूर्वक प्रमाणित अभ्यर्थी इस योजना के तहत योग्य माने जाएंगे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही