Search

 
 
 

लातेहार की वादियां फिल्म की पृष्ठभूमि के लिए अनुकूल : राज्यपाल

लातेहार की हरियाली, वाटर फॉल और घाटी फिल्म की पृष्ठभूमि के लिए अनुकूल है. यहां पर्यटन के अलावा फिल्म निर्माण की भी अपार संभावनाएं हैं. राज्यपाल संतोष गंगवार ने लातेहार में चल रही सहिया फिल्म की शूटिंग टीम से मुलाक़ात के दौरान यह बात कही.
 

Ranchi :  लातेहार की हरियाली, वाटर फॉल और घाटी फिल्म की पृष्ठभूमि के लिए अनुकूल है. यहां पर्यटन के अलावा फिल्म निर्माण की भी अपार संभावनाएं हैं. राज्यपाल संतोष गंगवार ने लातेहार में चल रही सहिया फिल्म की शूटिंग टीम से मुलाक़ात के दौरान यह बात कही. उन्होंने रविवार को लातेहार में नेतरहाट के लोअर घाघरी में चल रही फिल्म की शूटिंग स्थल को देखा और कलाकारों से बात की.

 

फ़िल्म सहिया की शूटिंग में पहुंचे राज्यपाल 

राज्यपाल के लातेहार पहुंचने के बाद उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव ने उनका स्वागत किया. साथ ही लातेहार की विशेषताओं की जानकारी दी. राज्यपाल फिल्म के शूटिंग स्थल पर पहुंचे. सहिया फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं. राज्यपाल ने लातेहार की प्राकृतिक सुंदरता को फिल्म की शूटिंग के अनुकूल बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और वातावरण फिल्म उद्योग को नई दिशा देने में सक्षम है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही