Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: तेज रफ्तार गाड़ी ने महिला व बच्चों समेत 5 को कुचला

Patna: तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने महिला और बच्चे समेत पांच लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार की रात 11.30 बजे अगमकुआं में हुई. यह दर्दनाक घटना तब हुई जब लोग कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न मना रहे थे. मिली जानकारी अनुसार पटना में अगमकुआं से राजेंद्र नगर टर्मिनल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने पांच महिलाओं को कुचल डाला. कार इतनी तेज थी कि महिलाओं को रौंदते हए डिवाइडर से जा टकराई. गाड़ी में कितने लोग थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि कार से डॉक्टर का ड्रेस मिला है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल महिलाओं को एनएमसीएच में भर्ती कराया. घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.
हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. पुलिस जल्द से जल्द ड्राइवर की तलाश करे और सख्त से सख्त सजा दिलाए. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. घटना की पुष्टि चित्रगुप्त नगर के थानेदार ने की. वहीं अगमकुंआ थानेदार ने बताया कि महिला व बच्चे समेत पांच लोग गाड़ी की चपेट में आ गए. सभी को इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जाम की स्थिति बन गई. हालांकि इस दौरान चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. गाड़ी से डॉक्टर का ड्रेस मिलने से यह संभावना जताई जा रही है कि कार किसी डॉक्टर की है. पुलिस छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही